फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Report filed regarding the beating of youths

Haridwar News: ढाबे पर विवाद, कर्मचारियों पर चार युवकों को पीटने में रिपोर्ट

Sun, 25 Oct 2026 05:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Report filed regarding the beating of youths
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक ढाबे पर खाने में कॉकरोच निकलने का आरोप लगाने के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि आपत्ति जताने पर ढाबा मालिक और कर्मचारियों ने चार युवकों के साथ सरियों, लोहे की रॉड, करछी और डंडों से मारपीट की। तीन युवकों के सिर फट गए। पुलिस ने ढाबा मालिक व कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, विपिन पाल निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद सिडकुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे उनके छोटे भाई राहुल, नितिन और नवीन अपने रिश्तेदार अमनदीप के साथ बैरियर नंबर छह के पास स्थित चौहान ढाबे पर खाना खाने गए थे।
विज्ञापन

खाने में कॉकरोच निकलने पर उन्होंने वेटर और ढाबा मालिक केशव चौहान से शिकायत की। आरोप लगाया कि शिकायत पर ढाबा मालिक ने गाली-गलौज की। आरोप है कि इसके बाद ढाबा मालिक और कर्मचारियों ने सरियों, लोहे की रॉड, करछी, तंदूर में रोटी लगाने वाले सरिये और लाठी-डंडों से चारों पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन पाल का आरोप है कि मारपीट में उनके भाई राहुल, नितिन और नवीन के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें टांके लगाने पड़े। अमनदीप को भी शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


---

ढाबा मालिक ने आरोपों को नकारा

ढाबा मालिक केशव चौहान ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उन्होंने ढाबे को किराये पर दिया हुआ है। इस संबंध में लिखित में एग्रीमेंट हो रखा है। झगड़े के दौरान वह मौके पर जरूर गए, लेकिन उनका वाद-विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। फिलहाल मैं शारीरिक रूप से भी स्वस्थ नहीं हूं। इस कारण झगड़े में होने का सवाल ही नहीं होता है। पुलिस की जांच में सब साफ हो जाएगा। आरोप निराधार हैं। खाने में भी कॉकरोच जैसी चीज नहीं निकली। दूसरे पक्ष के लोग नशे की हालत में थे और खाने के पैसे देने से मना कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed