फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Relief news for 1043 passengers of UP

यूपी के 1043 यात्रियों के लिए राहत भरी खबर

Fri, 01 May 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Relief news for 1043 passengers of UP
राहत शिविर में लोगों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम । - फोटो : HARIDWAR
पिछले करीब 40 दिनों से हरिद्वार सहित पूरे गढ़वाल मंडल में लॉकडाउन में फंसे उत्तर प्रदेश के 1063 लोगों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों को आज शनिवार को वापस भेजने का निर्णय लिया है। इनमें हरिद्वार के 673, देहरादून जिले के 289, पौड़ी से 61, उत्तरकाशी से 18, चमोली से 22 लोग शामिल हैं। बदले में यूपी से प्रदेश के करीब 150 लोग वापस भी आएंगे। शुक्रवार को यूपी के अधिकारियों के साथ दिनभर चली बातचीत के बाद इन लोगों को भेजने और प्रदेश के लोगों को लाने की योजना को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

डीएम सी रविशंकर ने बताया कि पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 1063 लोगों को घर भेजा जा रहा है। बदले में वहां फंसे करीब 150 लोग हरिद्वार जिले के बॉर्डर पर आएंगे। उन्होंने बताया कि गढ़वाल के अलग-अलग जिलों से लोगों को बस से पहले हरिद्वार लाया जाएगा और यहां अलग-अलग होटलों व राहत शिविरों में चिह्नित किए गए लोगों को ले जाकर भगवानपुर बॉर्डर पर एकत्र किया जाएगा। यहां इन लोगों को यूपी के अधिकारियों को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि यूपी जाने वालों और वहां से आने वालों को जिले में प्रवेश दिलाने से पहले समुचित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। यूपी से करीब 40 बसें इन लोगों को लेने आएंगी। हालांकि, देर शाम तक यूपी से यहां आने वाले लोगों की संख्या को लेकर अंतिम सूचना नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

--
आने-जाने वालों के स्वास्थ्य जांच में जुटी टीम
प्रदेश के आंतरिक जनपदों में आने-जाने वाले हैं करीब 350 लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। स्वास्थ्य विभाग की टीम राहत शिविरों रह रहे लोगों के घर जाने से पहले उनकी जांच में जुट गई है। हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच के बाद ही उनका आवागमन हो सकेगा। जिले से उत्तर प्रदेश और प्रदेश के आंतरिक जनपदों में जाने वालों के स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि जिला प्रशासन ने विभिन्न राहत शिविरों में रह रहे उत्तर प्रदेश के 673 लोगों की सूची उपलब्ध कराई है, जिनके स्वास्थ्य की जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि जब सहारनपुर बॉर्डर पर इन्हें यूपी के लिए भेजा जाएगा तो अंतिम बार उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। सहारनपुर बॉर्डर से उत्तराखंड आने वालों की भी पूरी तरह से जांच की जाएगी। जांच के दौरान ही फैसला लिया जाएगा कि इन्हें आइसोलेट किया जाएगा या संस्थागत क्वारंटीन। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को एक टीम सप्तऋषि में तैनात रहेगी और उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी जाने वाले 350 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। इसी के साथ अन्य जनपदों से हरिद्वार आने वालों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed