फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Registered a case of national humiliation

राष्ट्रध्वज के अपमान का मुकदमा दर्ज

Tue, 05 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 05 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन

पथरी(हरिद्वार)। सोशल साइट पर आए एक मैसेज के बाद क्षेत्र में तनाव फैलने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मैसेज पोस्ट करने वाले के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का  मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


गांव फेरूपुर निवासी कमलराज सैनी की ओर से फेरूपुर चौकी में तहरीर देकर अवगत कराया कि उसके मोबाइल में वाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसमें राष्ट्रीय  ध्वज का अपमान किया गया था। यह मैसेज कटारपुर निवासी राशिद की ओर से भेजा  गया था। इससे उसकी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने वाला मैसेज भेजा है। जिससे उसकी और उसके भाई की भावना आहत हुई काफी दु:ख पहुंचा है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव के अपमान का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को  हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव फेरूपुर में आयोजित भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने इस प्रकरण की निंदा की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मैसेज भेजने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन चौहान व सांसद प्रतिनिधि  धर्मेंद्र चौहान, शुभम सैनी, बाबूराम सैनी, दिलीप राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed