फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Record of getting 325 vaccines in a single day in Sanghipur

संघीपुर में एक ही दिन में 325 टीका लगवाने का रिकार्ड

Sat, 12 Jun 2021 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Record of getting 325 vaccines in a single day in Sanghipur
टीकाकरण अभियान में मुस्लिम बहुल्य संघीपुर गांव ने शनिवार को जिले में सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाया है। गांव में पहली बार ही लगाए गए कैंप में ग्रामीणों के भारी उत्साह के चलते दो बार दूसरे सेंटर से वैक्सीन मंगवानी पड़ी।
विज्ञापन

आठ जून को ग्राम पंचायत कासमपुर में 250 लोगों को टीका लगाया गया था। यह अब तक का एक दिन में हुआ सबसे अधिक टीकाकरण था। इससे पहले बेलड़ा गांव में सबसे अधिक 217 लोगों का टीकाकरण किया गया था। शनिवार को मुस्लिम बहुल गांव संघीपुर के मदरसे में टीकाकरण कैंप लगाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ढाई सौ डोज लेकर गई थी। कैंप में ऐसी भीड़ उमड़ी कि ढाई सौ डोज तीन बजे ही समाप्त हो गई। इसके बाद भी लाइन में कई लोग खड़े थे। इसके बाद संघीपुर से तीन किलोमीटर दूर पीतपुर गांव में चल रहे टीकाकरण केंद्र से पचास डोज मंगवाई गई। यह डोज भी एक घंटे बाद ही लोगों को लग गई। इसके बाद भी कई लोग टीकाकरण करवाने से रह गए थे। एक बार फिर से पीतपुर केंद्र से 25 डोज मंगवाई गई। शाम छह बजे तक 325 ग्रामीणों का टीकाकरण किया गया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मेघराज सिंह ने बताया कि गांव में मुनादी लगवाकर वैक्सीनेशन के फायदे बताए गए थे और ग्रामीणों की भ्रांतियों को दूर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
धर्मगुरु की भी ली थी मदद
धर्मगुरु मुफ्ती रियासत की ओर से भी ऑडियो और वीडियो बनाकर गांव में मस्जिदों और मदरसों से प्रचारित की गई थी। इसी का नतीजा रहा कि लोग केंद्र पर पहुंचे। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मेघराज सिंह ने बताया कि टीकाकरण कराने में लेखपाल नितिन कुमार, ग्राम विकास अधिकारी राजीव त्यागी, निवर्तमान प्रधान के पति शहजाद आलम और आशा आंगनबाड़ी का विशेष सहयोग रहा। वहीं इसके अलावा ग्राम पीतपुर में 165, सलेमपुर महदूद में दो सौ, एक्कड़ खुर्द में 134, इब्राहिमपुर में 139, सराय में 150, जस्सदरपुर नसीरपुर में 232 व जसवाला में 57 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed