फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rapid investigation of 49 suspected people was done in the district

Haridwar News: जिले में 49 संदिग्ध लोगों की हुई रैपिड जांच

Sat, 19 Apr 2025 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rapid investigation of 49 suspected people was done in the district
हरिद्वार। डेंगू की आहट के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता और कीटनाशकों को छिड़काव शुरू कर दिया गया है। जिले के 49 लोगों की रैपिड जांच भी की जा चुकी है, हालांकि, राहत वाली बात ये है कि अभी तक कोई मरीज डेंगू का सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के डंक से लोगों को बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। जिसमें गांव और शहरों में कीटनाशकों को छिड़काव कराया जा रहा है। लोगाें को पंपलेट देकर जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के बचाव की जानकारी दी जा रही है, ताकि, लोग जागरूक और सतर्क हो सकें। संदिग्ध पाए गए 49 लोगों की रैपिड जांच की गई है। जिसमें कोई मरीज डेंगू का नहीं मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी बिपिन पोखरियाल ने बताया कि जिला, उप जिला अस्पताल और सीएचसी, पीएचसी में डेंगू की जांच के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में आने वाले मरीजों में लक्षण दिखाई देने पर जांच की जा रही है। लेकिन, अब आशंकित डेंगू का मरीज भी नहीं मिला है। जिसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed