फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   haridwar news : Rape case filed against prisoner

हरिद्वार : बंदीरक्षक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, आरोपी हरिद्वार जेल में तैनात

Wed, 30 Jun 2021 11:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 30 Jun 2021 11:18 PM IST
सार

युवती ने शिकायत देकर बताया कि रोशनाबाद पुलिस लाइन के पास रहने वाले वसीक आलम निवासी कोटद्वार से एक साल पहले उसकी जान पहचान हुई थी।

विज्ञापन
haridwar news : Rape case filed against prisoner
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जन्मदिन पर बुलाने के बाद बंदीरक्षक ने एक युवती को कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोप है कि बंदीरक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी हरिद्वार जेल में तैनात है।

विज्ञापन


रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र की एक कोलोनी में रहने वाले युवती मूल रुप से पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली है और एक कंपनी में नौकरी करती है। युवती ने शिकायत देकर बताया कि रोशनाबाद पुलिस लाइन के पास रहने वाले वसीक आलम निवासी कोटद्वार से एक साल पहले उसकी जान पहचान हुई थी।
विज्ञापन


बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवती का आरोप है कि वसीम ने 8 जुलाई 2020 को अपने जन्मदिन के बहाने उसे कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी का झूठा झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने बताया कि पांच जनवरी 2021 को वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके साथ ही आरोपी ने कहा कि उसकी सगाई हो गई है और अब वह शादी नहीं कर सकता। वहीं धमकी दी कि वह उत्तराखंड पुलिस में है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसके साथ ही पीड़िता के वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी तो वह कोर्ट में पहुंची। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी वसीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


दूसरी तरफ आरोपी बंदी रक्षक वसीक आलम का कहना है कि इस मामले में उसे विभाग से पहले ही क्लीन चिट मिल चुकी है। युवती अब उसे ब्लैकमेल कर रही थी। जिसके चलते उसने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed