फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rape case against BJP MLA Suresh Rathore

भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Fri, 02 Jul 2021 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rape case against BJP MLA Suresh Rathore
ज्वालापुर से भाजपा विधायक एवं रविदासाचार्य सुरेश राठौर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा से निष्कासित महिला नेता की शिकायत के बाद कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बहादाराबाद निवासी महिला और उसके पति के खिलाफ 25 मई को विधायक सुरेश राठौर ने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बहादराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला भाजपा से जुड़ी थी। उसने भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर इसी साल मई में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप था कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं को लेकर वह विधायक के घर गई थी। तब उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला की ओर से लगाए गए आरोपों का वीडियो भी वायरल हुआ था। इससे पहले सहारनपुर के दो कथित पत्रकारों ने विधायक को यह वीडियो भेजकर 30 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। विधायक ने महिला और उसके पति समेत पांच लोगों पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद महिला को पार्टी से बाहर कर दिया गया था। दुष्कर्म का केस दर्ज नहीं होने पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर बहादराबाद थाना पुलिस ने विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ शुक्रवार को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का यह भी आरोप है कि विधायक ने आग लगाकर उसे मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

--
मेरे ऊपर लगे आरोप निराधार हैं। आरोप लगानी वाली महिला, उसके पति व कुछ लोगों पर मैने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी इस मामले में गिरफ्तार हुए। यह मेरे खिलाफ एक साजिश है। मेरे राजनीतिक व सामाजिक छवि को बदनाम किया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच करे। मैं सहयोग करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेश राठौर, विधायक, ज्वालापुर
--
कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा बहादराबाद थाने में दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसएसपी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed