फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ranipur police sleep when SSP moves

एसएसपी के हरकत में आने पर टूटी रानीपुर पुलिस की नींद

Mon, 25 Nov 2019 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ranipur police sleep when SSP moves
एसएसपी की फटकार के बाद रानीपुर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां ने एसएसपी से मिलकर न्याय की मांग को लेकर गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

रानीपुर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 18 नवंबर को लापता हो गई थी। दो दिन बाद किशोरी बरामद हो गई थी। किशोरी ने अपने परिजन को बताया था कि गांव में ही हेयर ड्रेसर की दुकान पर कार्यरत सुधीर निवासी मोहम्म्दपुर मंडावर बिजनौर हाल निवासी नवोदय नगर उसे अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के साथ कोतवाली रानीपुर पहुंचकर मां ने पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पीड़ित बेटी को लेकर मां ने सीधे एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। बताया कि आरोपी अभी तक खुलेआम घूम रहा है और उसकी बेटी के न तो बयान दर्ज कराए गए, न ही मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एसएसपी ने तुरंत एएसपी आयुष अग्रवाल को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी के हरकत में आने के बाद रानीपुर पुलिस ने आरोपी सुधीर को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि किशोरी के बयान भी दर्ज कराए गए हैं। युवक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed