फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ranger accused of threatening to kill

रेंजर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Mon, 25 Jan 2021 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ranger accused of threatening to kill
जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि ने श्यामपुर रेंज में तैनात रेंजर पर गोली मारकर जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रेंजर के खिलाफ धरना शुरू कर दिया है। वहीं रेंजर पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। उधर, रेंजर ने भी प्रतिनिधि के खिलाफ अभद्रता करने के मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, 20 जनवरी को वन विकास निगम की टीम ने श्यामपुर रेंज में रवासन नदी के किनारे खनन कर रहे लोगों के ट्रैक्टरों को सीज किया था। कार्रवाई में जिस युवक का ट्रैक्टर सीज हुआ था वह उसे छुड़वाने के लिए रेंजर विनय राठी से मिला। युवक का आरोप है कि रेंजर ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद उसने अपने परिचित जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गुरजीत लहरी को इसकी जानकारी दी। रविवार शाम प्रतिनिधि गुरजीत लहरी ने रेंजर विनय राठी से फोन पर बात की। आरोप है कि रेंजर ने उन्हें गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी है। अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे। सोमवार सुबह जिपं सदस्य प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रेंजर के विरोध में श्यामपुर रेंज के बाहर धरना शुरू कर दिया। साथ ही वन विभाग और रेंज अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जनप्रतिनिधि गुरजीत लहरी रेंजर पर कार्रवाई की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि रेंजर पर कार्रवाई नहीं होने पर डीएफओ कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने श्यामपुर थाना पुलिस को रेंजर के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं दूसरी ओर रेंजर ने भी जिपं सदस्य प्रतिनिधि के खिलाफ अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सवालों के घेरे में रहते हैं रेंजर
राजाजी टाइगर रिजर्व की बेरीवाड़ा रेंज में तैनाती के दौरान रेंजर विनय राठी की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में रही थी। उस दौरान पार्क की हरनोल बीट में तैनात एक वन आरक्षी से भी उनका विवाद हुआ था। वन आरक्षी से हुए विवाद में पार्क महकमे की जमकर किरकिरी हुई थी। वहीं वर्तमान में श्यामपुर रेंज में भी स्थानीय वन गुर्जरों से भी विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के एक युवक से रेंजर ने अभद्रता की थी। इस संबंध में वार्ता करने के लिए ही रेंजर को फोन किया था, लेकिन रेंजर ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गोली मारने की धमकी दी। श्यामपुर थाने में तहरीर देकर ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है। जब तक रेंज अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होती क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
- गुरजीत लहरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि
जिला पंचायत प्रतिनिधि की तरफ से रेंज अधिकारी श्यामपुर के खिलाफ गली गलौज करने और गोली मारने की धमकी की शिकयत दर्ज कराई गई है। फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

- दीपक कठैत, एसओ श्यामपुर
मामला संज्ञान में आया है, पूरे मामले की जांच वन संरक्षक शिवालिक से कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
नीरज शर्मा, डीएफओ
20 जनवरी को कई ट्रैक्टर खनन में पकड़े गए थे, जिसके बाद गुरजीत लहरी का फोन ट्रैक्टर छोड़ने के लिए आया था। अधिकारियों की ओर से सीज किए गए ट्रैक्टरों को उनके आदेश पर ही छोड़ा जा सकता है। गुरजीत लहरी ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उनके खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।
- विनय राठी, रेंजर, श्यामपुर रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed