फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ram-Bharat hugged, the eyes of the audience moistened

गले मिले राम-भरत, नम हुई दर्शकों की आंखें

Sun, 17 Oct 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Ram-Bharat hugged, the eyes of the audience moistened
बड़ी रामलीला में राम-भरत मिलाप का मंचन करते कलाकार । - फोटो : HARIDWAR
14 वर्ष के वनवास के बाद लंकाधिपति रावण पर विजय हासिल कर लक्ष्मण व सीता सहित अयोध्या लौटे प्रभु श्रीराम जब भरत व शत्रुघ्न को गले लगाते हैं तो इस पल के साक्षी बने हजारों दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं। इस दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रीराम समेत चारों भाइयों का स्वागत किया। इसके साथ ही शहर में चल रही रामलीलाओं का समापन हो गया।
विज्ञापन

रामलीला नाट्य मंच समिति सेक्टर चार में शनिवार को राजतिलक के बाद रामलीला पूर्ण हुई। रामलीला समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा मौजूद रहे। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने गणेश वंदना व सरस्वती वंदना की साथ ही श्रीराम दरबार में राजतिलक किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष राधेश्याम पाल, सचिव अवधेश सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी व उमेश पाठक, लीला निर्देशक अमरीश प्रजापति, दृश्य निदेशक कैलाश भंडारी आदि उपस्थित रहे। बड़ी राम लीला की आयोजक श्रीरामलीला कमेटी ने रविवार को श्रीरामलीला भवन में भव्य रूप में सजाए गए राम दरबार में राजगुरु वशिष्ट के सानिध्य में राम राज्याभिषेक कर श्रीरामलीला मंचन की पूर्णाहुति की। इस दौरान श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विरेंद्र चड्ढा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील भसीन, महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, मुख्य डायरेक्टर भगवत शर्मा मुन्ना, संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के मंत्री रविकांत अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था की ओर से शनिवार को दशहरा महोत्सव और रावण दहन के आयोजन के बाद रविवार को भरत मिलाप और राजतिलक की लीला दिखाई गई। रामलीला में भगवती सीता को रावण के चंगुल से मुक्त करा राम दल जब विभीषण को लंका की गद्दी पर बैठा कर अयोध्या पहुंचा तो वहां भरत और शत्रुघ्न एवं तीनों माताओं के साथ समस्त नगर वासियों ने श्रीराम, लक्ष्मण, और सीता आदि का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल बृजवासी ने किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष चंद्र शेखर कुर्ल, सचिव भोला शर्मा, सह सचिव अमित बौरी, डायरेक्टर समीर शर्मा आदि ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजतिलक के साथ रामलीला का मंचन संपन्न
क्षेत्र में कई स्थानों पर श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला के मंचन संपन्न हो गए। क्षेत्र में गांव शिवगढ़, शाहपुर, बादशाहपुर, भोगपुर, बहादरपुर जट्ट, जियापोता में रविवार की रात में रामलीला के मंचन में श्रीराम का राजतिलक किया गया। श्रीराम का राजतिलक होने पर अयोध्यावासियों ने खुशी जताई। पिछले दो सप्ताह से उक्त स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed