फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Railway station master will keep mass holiday on May 31

35000 रेलवे स्टेशन मास्टर एक मई को रखेंगे सामूहिक अवकाश

Tue, 24 May 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Railway station master will keep mass holiday on May 31
ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के बैनर तले देश भर के 35 हजार रेलवे स्टेशन मास्टर 31 मई को सामूहिक हड़ताल पर जाएंगे। स्टेशन मास्टर अक्तूबर 2020 से अपनी कई मांगों को उठा रहे हैं। स्टेशन मास्टरों के हड़ताल पर जाने से ट्रेनों का संचालन ठप हो सकता है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धंनजय चंद्रात्रे व केंद्रीय महासचिव सुनील कुमार ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि रेलवे का ब्रांड एंबेसडर (रेलवे का प्रथम व्यक्ति) अपनी मांगों के पूरी न होने पर एक के दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 31 मई 2022 को एक दिन पूरे देशभर के स्टेशन मास्टरों ने छुट्टी लेने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन किसी भी समस्या को तरीके से साथ लड़ता है। रेलवे स्टेशन मास्टरों की मांग है कि सभी रिक्तियों को शीघ्र भरा जाए। सभी रेल कर्मचारियों का बिना किसी अधिकतम सीमा के रात्रि ड्यूटी भत्ता बहाल किया जाएग। स्टेशन मास्टरों के संवर्ग में एमएसीपी का लाभ 16.02.2018 के बजाय 01.01.2016 से प्रदान किया जाए। इसके साथ ही संशोधित पदनामों के साथ संवर्गों का पुनर्गठन भी किया जाए। मांगों को पूरा करने को लेकर देश भर के 35 हजार स्टेशन मास्टर हड़ताल पर जाएंगे। यदि मांगे नहीं मानी जाती है तो ट्रेनों कें संचालन में काफी दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed