{"_id":"64d13d9c314c84434401bd45","slug":"rahuls-membership-restoration-is-a-victory-of-democracy-devendra-yadav-haridwar-news-c-5-1-drn1065-218720-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की सदस्यता बहाली लोकतंत्र की जीत है : देवेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की सदस्यता बहाली लोकतंत्र की जीत है : देवेंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का धर्मनगरी पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश प्रभारी ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाली को लोकतंत्र की जीत करार दिया। प्रदेश प्रभारी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करने के बाद देहरादून रवाना हो गए। ज्वालापुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वागत के दौरान प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने राहुल गांधी को षड्यंत्र के तहत लोकसभा सदस्य से हटवाया, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने भाजपा सरकार को आईना दिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार से सवाल करना है और सरकार से आगे भी सवाल होते रहेंगे।
महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद इसरार सलमानी, नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नितिन तेश्वर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कैश खुराना आदि ने विचार रखे। इस दौरान जफर अब्बासी, पुनीत कुमार, सद्दीक गाड़ा, तहसीन, हाजी शाहबुद्दीन, मन्नू रियाज, नितिन तेश्वर, अनिल कपूर, राहुल चौधरी, राकेश गुप्ता, यशवंत सैनी आदि उपस्थित रहे। संवाद