{"_id":"4862eecf47b853c60c5486f8651c12ad","slug":"rahul-gandhi-expressed-fury-at-threat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी को धमकी देने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी को धमकी देने पर जताया रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। भगत सिंह विचार प्रसार समिति ने देवपुरा चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने पर रोष जताया।
विज्ञापन
समिति के संरक्षक पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार ने कहा कि भाजपा और इनके अनुसांगिक संगठन देश में लगातार नफरत फैलाने का काम कर रहे है। सरकार की आलोचना व सरकार की नीतियों की निंदा को देशद्रोह का नाम देकर राजनीतिक विरोधियों का दमन करने का काम इस देश में किया जा रहा है । जेएनयू के छात्रों के खिलाफ कोई सबूत सरकार और पुलिस आज तक प्रस्तुत नहीं कर रही है। यदि राहुल गांधी छात्रों के अधिकारों का समर्थन करते है तो राजस्थान के एक विधायक की आवाज आती है कि उन्हें गोली मार दो। समिति के अध्यक्ष वरुण बालियान ने कहा कि एबीवीपी के कहने पर केंद्र सरकार ने एक दलित छात्र को आत्महत्या के लिए मजबूर किया, उसी प्रकार जेएनयू के प्रकरण में एबीवीपी के कहने पर निर्दोष छात्रों को देशद्रोही बनाने का प्रयास हो रहा है। संचालन करते हुए अनुज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के साथ निर्दोषों को बचाने के लिए कांग्रेस और परिवार की परंपराओं की रक्षा के लिए संघर्षरत है। इस मौके पर मुरली मनोहर, सचिन बैनीवाल, अमन गर्ग, धर्मपाल ठेकेदार, सोम त्यागी, अशोक गुप्ता, अंकित चौहान, हिमांशु गुप्ता, शुभम मैदोला, शुभम भाटी, कुश नेता, नितिन यादव, अवधेश यादव, मयंक शर्मा, संजय वाल्मीकि, साजिद, सोनू, राजा, दीपक आदि शामिल हुए।
विज्ञापन