{"_id":"6202c43277c80c4b94189140","slug":"rahul-and-kejriwal-doing-politics-of-lies-pandey-haridwar-news-drn4036210165","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ की राजनीति कर रहे हैं राहुल और केजरीवाल: पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठ की राजनीति कर रहे हैं राहुल और केजरीवाल: पांडेय
विज्ञापन
हरिद्वार में रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में मंच पर उपस्थित केंद्रीय मंत्री महें?
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि विपक्ष के हाथ केवल निराशा है। निराशा और हताशा के कारण विपक्ष झूठ की राजनीति कर रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुफ्त बिजली देने का शिगूफा छोड़ रहे हैं तो कांग्रेस के राहुल गांधी भेल जैसे उपक्रमों के निजीकरण किए जाने का झूठ बोलकर वोट बटोरने की साजिश रच रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय मंगलवार को रानीपुर के नवोदय नगर और विष्णु लोक में भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान की चुनावी जनसभा में बोल रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भेल ने एथेनॉल पर काम कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। सेना में प्रयोग होने वाली सुपर रैपिड गन का निर्माण भी भेल संस्थान कर रहा है। भेल संस्थान भारत के नवरत्नों में है। भारत सरकार ने कभी नहीं कहा कि भेल का निजीकरण हो रहा है। कांग्रेस के लोग सदन हो या सड़क झूठ की राजनीति करते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। काशी विश्वनाथ का मंदिर परिसर बनकर तैयार हुआ है। उत्तराखंड के अंदर बाबा केदार धाम का पुनर्निर्माण का काम हुआ है। सब कामों से जनता पीएम मोदी को पसंद कर रही है और भाजपा के साथ खड़ी है। विपक्षी इस बौखलाहट को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। राहुल गांधी सदन से लेकर सड़क तक अपने बयानों से मजाक का केंद्र बन गए हैं। उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जिस प्रकार से गैरसैंण में राजधानी की बात कर रहे हैं, उनको यह नहीं पता गैरसैंण के अंदर हमने विधानसभा के सत्र किए हैं। यहां के निर्माण के लिए केवल भाजपा ने बजट जारी किया। अभी आने वाले दिनों में अरविंद केजरीवाल और लोक लुभावन झूठी घोषणाएं करेंगे।
विधायक एवं प्रत्याशी आदेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस के लोग केवल और केवल जमीनों पर कब्जा कर अपनी राजनीति की दुकान चलाते हैं। जनता पूरी तरह भाजपा के साथ है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने 550 से भी ज्यादा कार्य धरातल पर उतारे हैं। वह प्रदेश की जनता के सामने हैं। इस अवसर पर सिंहपाल सिंह सैनी, गरिमा सिंह, बृजेश शर्मा, विपिन चौहान, नागेंद्र राणा, विपिन शर्मा, कैलाश भंडारी, मनोज शुक्ला, मन्नू रावत, रीता चमोली, विमला धौंडियाल, रेनू सूरी, रजनी वर्मा, नीता शर्मा आदि मौजूद रहे।