फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Quarrel between two sides, challan of five for breach of peace

दो पक्षों में झगड़ा, पांच का शांतिभंग में चालान

Sun, 30 Jan 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Quarrel between two sides, challan of five for breach of peace
दो पक्षों में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक शनिवार की देर रात सूचना मिली कि मदन बस्ती बजरी वाला बैरागी कैंप में दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनो पक्षों में झगड़ा हो गया। सूचना मिलने पर तुरंत ही कनखल थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अनिरुद्ध निवासी हनुमानगढ़ी बिजली घर के पास कनखल, अक्षय निवासी दुर्गा पिसाई के पास पायलट बाबा रोड, संदीप निवासी गणेशपुरम बूढ़ी माता के पास, विपिन निवासी मदन बस्ती बजरी वाला बैरागी कैंप व राजेश निवासी मदन बस्ती बजरी वाला बैरागी कैंप को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed