{"_id":"60f1cfaa8ebc3e1afd2195b4","slug":"protest-by-tying-black-tape-haridwar-news-drn3846660114","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले फीते बांधकर कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले फीते बांधकर कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं) के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तीसरे दिन कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने कहा कि लंबित मांगों के समर्थन में आयोजित चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक पदोन्नति, उद्यान विभाग के माली की भांति टेक्निकल पदनाम, भत्तों, पेंशन के लिए डीडीओ कोड की बहाली, पौष्टिक आहार भत्ता, एक माह का मानदेय और जोखिम भत्ते की मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। महामंत्री सुनील अधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी हो रही है। अभी तक उच्चाधिकारियों की ओर से द्विपक्षीय वार्ता के लिए या ठोस कार्यवाही के लिए आश्वासन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ रहा है।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत, उपाध्यक्ष नेलसन अरोड़ा, दीपक धवन, महेश कुमार, शिवनारायण सिंह, राकेश भंवर, जीत सिंह, विजेंदर पाल, छत्रपाल सिंह, अजय कुमार, आशुतोष गैरोला, अरुण, कमल, संतोष, सुदेश, अनीता, ममता, मुन्नी देवी, मिथलेश, निशा, अशोक और सुरेश आदि मौजूद रहे।