फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Protest against inflation by garlanding gas cylinders

गैस सिलेंडर को माला पहनाकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 01 Apr 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Protest against inflation by garlanding gas cylinders
भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : HARIDWAR
कांग्रेस हाईकमान के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के विरोध में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने गैस सिलिंडर को माला पहनकर धरना दिया। केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि भाजपा राज में महंगाई चरम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस ने कहा था यदि सत्ता में आई तो 500 का गैस सिलिंडर देंगे। आज भाजपा सरकार ने गैस सिलिंडर पर 50 बढ़ा दिए हैं। केंद्र सरकार ने पिछले 10 दिनों से गैस पेट्रोल, डीजल पर 80 पैसे प्रतिदिन बढ़ाकर जनता के जेबों पर डाका डालने का काम किया है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार और बेलगाम हो गई है।
विज्ञापन

आज देेशभर में कांग्रेस आम आदमी के हित के लिए सड़कों पर उतर आई है। भाजपा को जनता का उत्पीड़न नहीं करने देंगे। प्रदेश सचिव अनिल भास्कर व महिला नेता सपना सिंह ने कहा कि आज गरीब को एक समय के लिए भोजन को भी तरसना पड़ रहा है। महंगाई ने जनता की कमर तोड़कर रख दी है। प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर व ज्वालापुर अध्यक्ष यशवंत सैनी, मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने सारी हदें पारकर गैस और तेलों को बढ़ाकर आग में घी डालने का काम किया है। कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी आदि ने अपने कार्यालयों, प्रतिष्ठानों और घरों के बाहर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर नारेबाजी की। इस मौके पर नवेज अंसारी, बृजमोहन बर्थवाल, पार्षद मेहरबान खान, जाहिद अंसारी, मुमताज खान, डॉक्टर वसीम सलमानी, रजत कुमार, नजाकत अली, रवीश भटीजा, दीपक जखमोला, नितिन तेश्वर, जितेंद्र सिंह, उदित विद्याकुल, हरद्वारी लाल, रचित अग्रवाल, रणवीर सिंह, लव कुमार गुप्ता, पूनम ठाकुर, बाबूराम, सविता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का जनविरोधी चेहरा आया सामने : राजबीर
भेल रानीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राजबीर सिंह के कार्यालय पर भी महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि आज जनता के सामने भाजपा सरकार का जन विरोधी चेहरा सामने आ चुका है। चुनाव के समय महंगाई पर नियंत्रण का इनका वादा पूर्व की भांति एक छलावा साबित हुआ है। इस मौके पर कैलाश चंद्र, बीएस तेजियान, संजीव चौधरी, मनोज यादव, सतेंद्र वर्मा, बबली सरदार, नीरज, अमन कुमार , सुनील, एचपी राणा, चंद्रमा प्रसाद, विजय पटेल, दिग्विजय, संगम शर्मा, सुनील चौहान, दारा सिंह, पंकज आदि मौजूद रहे।

पूर्व पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में किया प्रदर्शन
देवपुरा नगर निगम चौक पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और हरिद्वार शहर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा की केंद्र सरकार ने पेट्रोल और गैस के दाम कम कर दिए थे और अब विधानसभा चुनाव के बाद फिर से दाम बढ़ाकर जनता के साथ छल किया है। अमरीश विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक मुरली मनोहर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई और केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर लगातार उतरेंगे और जन भावनाओं को उठाते रहेंगे। ऊर्जा निगम के यूनियन नेता अशोक टंडन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलजीत सिंह, नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मुकुल जोशी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोम त्यागी, पूर्व सभासद अमन गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed