{"_id":"697dfe0176613c6f570a437a","slug":"procession-taken-out-on-the-occasion-of-guru-ravidas-jayanti-haridwar-news-c-35-1-hrd1013-144339-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
सिडकुल। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर रोशनाबाद में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रोशनाबाद स्थित रविदास मंदिर से शुरू हुई और मुख्य मार्गों से गुजरते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा में संत रविदास की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण बनी रही। जगह-जगह स्थानीय निवासियों ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा से पहले मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे का सुंदर संदेश मिला।
समिति के अध्यक्ष राजबीर सिंह ने बताया कि यह शोभायात्रा पिछले 12 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। गुरु रविदास का संदेश आज भी प्रासंगिक है, जो भेदभाव को मिटाकर मानवता की सेवा पर जोर देता है। इस परंपरा को जीवित रखने के लिए समिति प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में अशोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सतीश कुमार, प्रेम, भगवानदास, रविंद्र कुमार, अजित सिंह, पोपिन, शेखर आदि मौजूद रहे।