फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Pregnant woman referred, broker clashed when she was not taken to private hospital

Haridwar News: गर्भवती को किया रेफर, निजी अस्पताल न ले जाने पर भिड़ा दलाल

Sat, 05 Apr 2025 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman referred, broker clashed when she was not taken to private hospital
हरिद्वार। महिला अस्पताल में कभी चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों की कमी का फायदा प्राइवेट अस्पताल सीधे तौर पर उठाते थे। अब जब अस्पताल में तीन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हो गईं तब भी गर्भवतियों को रेफर किया जा रहा है। इनमें शुक्रवार को जो मामला सामने आया इसमें एक महिला चिकित्सक पर गंभीर आरोप है। गर्भवती और उसके परिजनों का कहना है कि महिला चिकित्सक ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में जबरन भेजने का प्रयास किया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि पहले तो उन्हें भर्ती करते ही रेफर कर दिया गया। महिला चिकित्सक ने उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाने का सुझाव दिया। जब वह अस्पताल से बाहर निकले तो उन्हें फ्री की एंबुलेंस मिली और एक बिना परिचित व्यक्ति मिला जो रास्ता दिखाने में लगा रहा। इस पर उन्हें संदेह हुआ तो उन्होंने अपने रिश्तेदार जो एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं उनसे संपर्क किया। रिश्तेदार ने उनसे सरकारी योजनाओं से संबद्ध अस्पताल में पहुंचने की बात की।
विज्ञापन

बताया कि वह जब आयुष्मान कार्ड होने की बात कहकर रिश्तेदार की तैनाती वाले अस्पताल में जाने लगे तो साथ में बैठा अपरिचित व्यक्ति और एंबुलेंस चालक उनसे उलझ गए। वह दोनों मारपीट पर आमादा हो गए। इस प्रकरण को गर्भवती के परिजनों ने तत्काल अपने रिश्तेदार को बताया तो वह सहयोग में अपने अस्पताल के चिकित्सक की टीम के साथ पहुंचे। देश रक्षक चौराहे पर हंगामे के बाद गर्भवती को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया और दलाल समेत एंबुलेंस चालक को दूसरे अस्पताल में तैनात रिश्तेदार ने मौके से खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि प्रसव काफी देर से होने से शिशु की हालत गंभीर हो गई। उसे उच्च स्तर की चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। चिकित्सा कर्मियों का कहना है कि गर्भवती के रिश्तेदार की सक्रियता के चलते गर्भवती और शिशु दोनों फिलहाल अभी खतरे से बाहर हैं। बच्चे को चाइल्ड केयर यूनिट के तहत विशेष सुरक्षा प्रणाली में रखा गया है।

---------------



तीमारदार करेंगे शिकायत

गर्भवती जिले के ग्रामीण क्षेत्र से है। उसके तीमारदारों का कहना है कि जच्चा बच्चा सुरक्षित हो जाएं फिर वह इस प्रकरण को उचित फोरम पर उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed