फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Prayer to Ganga for the safe return of students trapped in Ukraine

यूक्रेन में फंसे छात्रों नागरिकों की मां गंगा की कृपा से सकुशल हो घर वापसी

Fri, 25 Feb 2022 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Prayer to Ganga for the safe return of students trapped in Ukraine
मां गंगा से विश्व में शांति की कामना की एवं यूक्रेन में फंसे सभी नागरिकों की रक्षा की प्रार्थना क? - फोटो : HARIDWAR
महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने व्यापारियों के साथ मां गंगा में पुष्प अर्पित कर विश्व शांति की कामना की और यूक्रेन में फंसे सभी लोगों की रक्षा की प्रार्थना की। इसके साथ ही वहां फंसे हुए भारतीय छात्रों सकुशल वापसी की कामना की।
विज्ञापन

इस मौके पर सुनील सेठी ने कहा कि युद्ध किसी समस्या का हल नही है। बातचीत से हर बड़ी से बड़ी समस्या हल हो सकती है। युद्ध के दुष्परिणाम संपूर्ण विश्व को भुगतने पड़ेंगे। वहां फंसे नागरिक, छात्र अपने अपने घर सकुशल वापस आ जाएं यही कामना है। वहां फंसे हर नागरिक की सुरक्षा को सभी देशों को आगे आना चाहिए। बातचीत के माध्यम से हल निकालने की कोशिश की जानी चाहिए। हम सभी देश के प्रधानमंत्री से अपील करते है कि ठोस नीति के साथ जल्द से जल्द फंसे नागरिकों छात्रों को सकुशल वापसी के लिए हर संभव प्रयास किया जाएं। इस मौके पर खड़खडे़श्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, नाथीराम सैनी, भूदेव शर्मा, एसएन तिवारी, ईश्वर तिवारी, सुरेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, बंटी कुमार, अतुल कुमार, विनोद गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed