फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Prakash, Future and VG Sports Cricket Academy won the league matches

Haridwar News: प्रकाश, फ्यूचर व वीजी स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने जीते लीग मैच

Sun, 27 Apr 2025 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Prakash, Future and VG Sports Cricket Academy won the league matches
हरिद्वार। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से चल रही चतुर्थ जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग के 11वें दिन तीन मैच खेले गए। इनमें प्रकाश, फ्यूचर व वीजी स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

पहला मैच फ्यूचर क्रिकेट अकादमी और रुड़की रॉयल के बीच वीर शौर्य क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्यूचर क्रिकेट अकादमी ने 174 रन बनाए। योगेश पाल ने 35, सहज गिल ने 22 रन बनाए। रुड़की रॉयल की तरफ से आयुष नौटियाल ने चार, कार्तिक ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुड़की रॉयल क्रिकेट अकादमी 25.5 ओवर में 98 रन पर आउट हो गई। आदित्य ने 36 रन बनाए। फ्यूचर क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी में गुरु शरण ने चार, आरव रूहाल ने दो-दो विकेट लिए। फ्यूचर क्रिकेट अकादमी ने 76 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच एसएससीए व प्रकाश क्रिकेट अकादमी के बीच प्रकाश स्पोर्ट्स ग्राउंड पर हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएससीए क्रिकेट अकादमी 125 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। देवांश विरमानी ने 55 रन का योगदान दिया। प्रकाश क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी में हरियक्ष व सनत खुराना ने चार-चार विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रकाश स्पोर्ट्स अकादमी ने 15.4 चार ओवर में तीन विकेट खोकर 126 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। हरियक्ष 58 व सनत खुराना ने 22 रन बनाए। प्रकाश क्रिकेट अकादमी ने सात विकेट से मैच जीत लिया।
तीसरा मैच ऑलराउंडर क्रिकेट अकादमी व वीजी स्पोर्ट्स अकादमी के बीच एसएससीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वीजी स्पोर्ट्स अकादमी ने आठ विकेट पर 277 रन बनाए। सोहेल खान ने 84, तेजस कौशिक ने 78 और अनंत कश्यप ने 40 रन बनाए। ऑलराउंडर की तरफ से इब्राहिम व शिवम तोमर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑलराउंडर क्रिकेट अकादमी की टीम 163 रन पर आउट हो गई। कुशाग्र ने 48 रन, शौर्य चंदेल ने 38 रन बनाए। वीजी स्पोर्ट्स अकादमी की तरफ से नयन त्यागी ने चार विकेट व अफान अली ने दो विकेट हासिल किए। वीजी स्पोर्ट्स अकादमी ने 114 रन से मैच जीत लिया।

अंपायरिंग राहुल गुप्ता, धीरज शर्मा, मनजीत कुमार, योगेश, पारस, मुराद ने की। स्कोरिंग स्वतंत्र चौहान, देव सेठी व रितेश ने की। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव इंद्र मोहन बड़थ्वाल, चंद्रमोहन बड़थ्वाल, कुलदीप सिंह असवाल, अंकित शर्मा, राहुल गुप्ता, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed