फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Postmaster of post office arrested in embezzlement case of one lakh

Haridwar News: एक लाख के गबन के मामले में डाकघर का पोस्टमास्टर गिरफ्तार

Thu, 17 Apr 2025 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Postmaster of post office arrested in embezzlement case of one lakh
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद स्थित डाकघर में पोस्टमास्टर रहते हुए लाखों रुपये का गबन करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नौ जनवरी 2023 में डाकघर उपमंडल हरिद्वार के सहायक अधीक्षक दीपक शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि औरंगाबाद शाखा डाकघर में शाखा पोस्टमास्टर के पद पर रहते हुए कर्मचारी अरुण ने बबीता के नाम से फर्जी खाते की कूटरचना कर असली के रूप में प्रयोग किया। इसके बाद करीब एक लाख रुपये का गबन कर लिया। इस मामले में अरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच करने पर सामने आया कि पोस्टमास्टर बलजीत सिंह निवासी ग्राम ब्रह्मपुरी रावली महदूद सिडकुल का नाम सामने आया।
विज्ञापन

वहीं, बलजीत सिंह के खिलाफ कार्यवाहक शाखा पोस्टमास्टर औरंगाबाद के पद पर कार्यरत रहते हुए भी लाखों रुपये के गबन करने के मामले में फरवरी 2023 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बुधवार देर शाम आरोपी पोस्टमास्टर बलजीत सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed