{"_id":"6828db3f4ebd3b544907ef54","slug":"post-mortem-report-did-not-confirm-rape-of-the-girl-viscera-kept-safe-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-132982-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, विसरा सुरक्षित रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, विसरा सुरक्षित रखा
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में चार साल की मासूम का अपहरण कर हत्या करने के मामले में आरोपी की तलाश में पुलिस-सीआईयू की टीमें दिल्ली और कासगंज भेजी गई हैं। कई टीमें स्थानीय स्तर पर ही खोजबीन में जुटी हैं।
बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। वहीं, एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी सूरज उर्फ गंजू रेलवे टनल की तरफ जा रहा है और पीछे-पीछे मासूम भी जा रही है। प्रारंभिक जांच में बच्ची के पिता से आरोपी का झगड़ा होने की भी बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को एक व्यक्ति अपनी बच्ची के शव को लेकर लेकर कोतवाली पहुंचा था। पीड़ित ने बताया था कि 13 मई को पत्नी और वह काम पर गए थे। वापस लौटने पर चार वर्षीय बेटी गायब मिली थीं। पता चला था साथ में रहने वाला सूरज उर्फ गंजू बेटी को लेकर गया था। दोनों उन्हें ढूंढने सहारनपुर भी गए थे। अक्सर गंजू नशे की सामग्री लेने वहां जाता था। कुछ पता नहीं चलने पर बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस को सूचना दी थी और खुद भी खोजबीन कर रहे थे। तभी शुक्रवार को मनसा देवी रेलवे टनल के पास से मासूम का शव मिल गया। आरोप था कि सूरज ही हत्या कर शव को फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पैनल के बीच देर शाम को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं, शनिवार को रेलवे टनल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आई, जिसमें आरोपी सूरज आगे-आगे चलता दिख रहा है और मासूम उसके पीछे-पीछे जा रही है।