फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Porn movies sent by students to teachers

शिक्षिकाओं को छात्र ने भेजी अश्लील फिल्में

Fri, 07 Apr 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 07 Apr 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
कक्षा नौ में दो बार फेल हो चुके एक छात्र ने अपनी शिक्षिकाओं से बदला लेने के लिए बड़ा ही घिनौना तरीका आजमाया। पड़ोस की ही रहने वाली शिक्षिका की फोटो लगाकर बड़े ही भद्दे नाम से फेसबुक पर एकाउंट बना डाला। यही नहीं दो अन्य शिक्षिकाओं को भी अश्लील फिल्म टैग कर दी। सीआईयू की जांच में यह खुलासा हुआ।
विज्ञापन


कोतवाली में करीब एक घंटे अभिभावकों के छात्र के भविष्य का हवाला देने पर शिक्षिकाओं ने शिकायत वापस ले ली। पिछले सप्ताह विकास कालोनी की रहने वाली एक शिक्षिका ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी फोटो एक बड़े ही भद्दे नाम से बनाए गए फेसबुक एकाउंट की प्रोफाइल पर लगाई गई है और उसकी दो साथी शिक्षिकाओं को उस एकाउंट से अश्लील फिल्म भेजी गई है। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच सीआईयू को ट्रांसफर कर दी थी।
विज्ञापन


सीआईयू जांच करते करते विकास कालोनी के ही रहने वाले एक कारोबारी के घर पहुंची, जिस वाईफाई के एंड्रेस से एकाउंट बनाया गया था। सीआईयू ने जब पूछताछ की तब पता चला कि फेसबुक एकाउंट कनखल के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ रहे  कारोबारी के पुत्र ने ही बनाया था। दो साल से फेल हो रहे छात्र ने अपनी शिक्षिकाओं से बदला लेने के लिए ये सब किया था। सीआईयू ने नाबालिग छात्र को हरिद्वार पुलिस के हवाले कर दिया। पीछे पीछे परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने फिर शिकायतकर्ता शिक्षिका और अन्य दोनों शिक्षिकाओं को भी कोतवाली बुलाया। छात्र के परिजन ने शिक्षिकाओं की मान मनौव्वल की और भविष्य का हवाला दिया। अभिभावकों की मान मनौव्वल पर शिक्षिकाओं का दिल पसीज गया, उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की बात को लेकर इंकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि शिक्षिका ने कार्रवाई से इंकार कर दिया है। बाकी दोनों शिक्षिकाएं भी भी कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed