फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Polling officer's body found in the field

गेहूं के खेत में मिला मतदान अधिकारी का शव

Sun, 06 Feb 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Polling officer's body found in the field
रुड़की ट्रेनिंग में गए मतदान अधिकारी का शव रविवार सुबह को बढ़ेडी गांव के पास मूलदासपुर माजरा स्थित गेहूं के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनके फोन कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मतदान अधिकारी की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि शरीर में कोई चोट के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन

बहादराबाद थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मूलरूप से चंद्रेश्वर नगर कचहरी रोड मैनपुरी उत्तर प्रदेश के रहने वाले अभिषेक दुबे (33) पुत्र सर्वेश चंद दुबे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ टिहरी विस्थापित कालोनी सुमन नगर में रहते थे। अभिषेक राजकीय इंटर कालेज सलेमपुर में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात थे। वह चुनाव ड्यूटी में मतदान अधिकारी तैनात थे। इन दिनों उनकी रुड़की में ट्रेनिंग चल रही थी। शनिवार को वह ट्रेनिंग के लिए रुड़की में गए थे। रविवार सुबह बढ़ेडी गांव के पास मूलदासपुर माजरा स्थित गेहूं के खेत में उनका शव पड़ा था। खेत मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके गले में चुनाव ड्यूटी के परिचय पत्र से शिनाख्त की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अभिषेक रुड़की में ट्रेनिंग में शामिल हुए थे। उनके पास मिले फोन से छानबीन शुरू कर की गई है। पुलिस ने उनकी पत्नी से जानकारी ली और ट्रेनिंग में शामिल अन्य कर्मियों से भी इस मामले में पूछताछ की। अभिषेक की पत्नी रजनी दुबे ने बताया कि शनिवार रात घर नहीं लौटने पर चिंता हुई। लेकिन परिवार में अकेली होने के कारण उनकी खोजबीन नहीं कर सकी। जबकि ट्रेनिंग में शामिल कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि अभिषेक से शाम को साथ चलने के लिए बोला था। अभिषेक ने साथी कर्मियों से कहा था कि वह अपनी बाइक से आ जाएगा। अभिषेक की बाइक घटना स्थल से नहीं मिली है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed