फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Politics unfortunate even in disaster: Tiwari

आपदा में भी राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण: तिवारी

Wed, 03 Jun 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Politics unfortunate even in disaster: Tiwari
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते भाजपा के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उनका आरोप है कि संकट के इस दौर में भी कांग्रेस के नेता अनावश्यक रूप से राजनीति कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बताया कि कांग्रेस के नेता इस आपदा काल में भी राजनीति कर रहे हैं और अपने घरों में बैठकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए भाजपा को आरोपित कर रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार द्वारा इस वैश्विक महामारी में तीन माह का राशन जनता को अग्रिम दिया गया और कुछ मुफ्त राशन भी दिया गया। जबकि कांग्रेस शासित प्रदेशों में ऐसा कुछ नहीं किया गया। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में भाजपा मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा और कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed