फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Policemen should not consider bath as normal bath: Murugeshan

स्नान को सामान्य स्नान न समझे पुलिसकर्मी: मुरुगेशन

Sun, 29 May 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Policemen should not consider bath as normal bath: Murugeshan
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते अपर पुलिस महानिदेशक अपराध व कानून व? - फोटो : HARIDWAR
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक अपराध व कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी इस स्नान को सामान्य स्नान समझने की भूल न करे।
विज्ञापन

एडीजी वी मुरुगेशन ने कहा कि सभी जोनल एवं सेक्टर प्रभारी अपने-अपने जोन एवं सेक्टरों में मौजूद रहेंगे। रविवार से ही भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। स्नान के मद्देनजर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का लगातार आगमन हो रहा है। ऐसे में सभी अधिकारी अपने-अपने प्वाइंट पर हर छोटी बड़ी बात का ध्यान रखते हुए उच्च अधिकारियों को सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान के पश्चात सकुशल गंतव्य स्थलों पर रवाना करें। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि एक्जिट हमेशा क्लीयर हो। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास किसी भी प्रकार के वाहन पार्क न कराएं। साथ ही कंट्रोल रूम से बराबर मेला क्षेत्र पर नजर रखें। किसी भी जोन एवं सेक्टर में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जोनल-सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी मानते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने पुलिस बल को बांटी टोपियां
हरिद्वार। दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ती गर्मी व कड़ी धूप में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने नई पहल कर प्रयोग के तौर पर हैट का निर्माण करवाया है। प्रथम चरण में लगभग 250 हैट प्राप्त होने पर बैठक के अंत में एडीएजी एलओ व डीआईजी गढ़वाल ने हाईवे व घाटों में दिन के समय नियुक्त पुलिस बल को हैट वितरित किए। हैट प्राप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए ड्यूटी प्वाइंट के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed