{"_id":"61fd45c90428204af86d31ad","slug":"police-will-have-10-petrol-cars-four-bullets-will-be-guarded-haridwar-news-drn4032720131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की 10 पेट्रोल कार, चार बुलेट से होगी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की 10 पेट्रोल कार, चार बुलेट से होगी चौकसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की सिटी एवं हाईवे पेट्रोलिंग के अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वाहनों को शुक्रवार को एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने फ्लैग ऑफ कर सड़कों पर उतारा। एसएसपी ने वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए ‘बदलते वक्त की करवट और सिटी पेट्रोल का साथ, बस एक फोन कॉल और हरिद्वार पुलिस आपके पास’ नारा दिया।
एसएसपी ने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों और अपराध एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से उत्तराखंड संवेदनशील राज्य है। किसी भी तरह का अपराध घटित होने की स्थिति में पुलिस के स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही अपेक्षित होती है। इसे दृष्टिगत रखते हुए प्रोफेशनल पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नया प्रयोग करते हुए अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त सिटी पेट्रोल एवं हाईवे पेट्रोल कार का उत्तराखंड गठन किया गया है। हरिद्वार के लिए 13 सिटी पेट्रोल एवं हाईवे पेट्रोल कार और चार बुलेट आवंटित हुई हैं। 10 सिटी पेट्रोल कार और चार बुलेट जिले को मिल गई हैं। इन वाहनों का प्रयोग मुख्य रुप से किसी अपराध, दुर्घटना, यातायात, कानून व्यवस्था प्रभावित होने और 112 से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराना होगा। वाहनों में अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित उपकरण स्मॉल आर्म्स, बॉडी वार्न केमरा, लाठी, बॉड़ी प्रोटेक्ट्रर, टार्च, ड्रेगन लाइट, हेलमेट, फोल्ड़र स्टेचर, फस्ट एंड़ बॉक्स, वायलस सैट और एमडीटी लगाए गए हैं।