फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police seized nine quintals of cheese and sent samples for testing.

Haridwar News: पुलिस ने पकड़ा नौ क्विंटल पनीर, नमूने जांच के लिए भेजे

Thu, 11 Dec 2025 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 11 Dec 2025 04:59 PM IST
विज्ञापन
Police seized nine quintals of cheese and sent samples for testing.
फोटो समाचार
विज्ञापन

- दो वाहनों में लेजाया जा रहा था पनीर, रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। संदेह के आधार पर पकड़े गए नौ क्विंटल पनीर के खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। सैंपलिंग के बाद पनीर को मालिक को वापस कर दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह थाना कनखल की टीम, एएसआई नंद किशोर पासवान के नेतृत्व में, दो वाहनों में सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे पनीर को पकड़कर रोक लाई। सूचना पर नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद टम्टा मौके पर पहुंचे और वाहनों की जांच की। निरीक्षण में पाया गया कि पनीर आईस बॉक्स में निर्धारित तापमान पर सही तरीके से रखा गया था और स्वच्छता भी संतोषजनक थी। खाद्य कारोबारी सोनू ने फर्म मै. महादेव मिल्क भंडार का लाइसेंस, वाहन दस्तावेज और बिल प्रस्तुत किए। दोनों वाहनों से एक-एक पनीर का नमूना जांच के लिए भरा गया, जिन्हें रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। एक वाहन मथुरा स्थित प्लांट से पनीर लेकर हरिद्वार आ रहा था, जबकि दूसरा वाहन पनीर देहरादून की स्थिर डेयरी के लिए भेज रहा था। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed