फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police physical efficiency tests will be held for one month

जिले में एक माह तक होगी पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षाएं

Fri, 13 May 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Police physical efficiency tests will be held for one month
उत्तराखंड पुलिस में पुलिस आरक्षी (कांस्टेबल) के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इन पदों पर सीधी भर्ती होगी। जिले में एक माह तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। तीन परीक्षा केंद्रों रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद, 40वीं वाहिनी पीएसी के मैदान और एटीसी बीएचईएल में परीक्षाएं होंगी। इसके लिए सुबह छह बजे तक अभ्यर्थियों को मैदान में पहुंचना होगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जनपद में 15 मई से 15 जून तक पुलिस आरक्षी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यदि परीक्षा के बीच में कोई भी दिक्कत आती है तो समय को बढ़ा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीनों परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन 1200 के करीब अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा में भाग लेने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में फोटो पहचान पत्र, अपना प्रवेश पत्र, दो फोटो एवं आयु सीमा एवं माप में छूट से संबंधित जाति प्रमाण पत्र, होमगार्ड सेवा का प्रमाण पत्र एवं पहाड़ी क्षेत्र से संबंधित प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को चेतावनी दी है कि यदि उन्हें शारीरिक दक्षता की किसी भी प्रतियोगिता में अयोग्य घोषित किया जाता है तो उम्मीदवार को पूरी भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को सुबह छह बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed