{"_id":"5dd6d7f18ebc3e54b0513abb","slug":"police-officers-accused-of-chain-snatching-haridwar-news-drn3267880141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नेचिंग का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन स्नेचिंग का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार पुलिस के लिए सिरदर्द बना चेन स्नेचर राजू आखिरकार बृहस्पतिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के कब्जे से सुभाषनगर (ज्वालापुर) से लूटी गई एक चेन एवं एक चेन बेचकर अर्जित की गई रकम बरामद हुई है। इसके साथ ही देसी तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। गैंग सरगना तुलसी अलबत्ता अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पिछले दिनों शहर भर में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके गैंग का पर्दाफाश हरिद्वार पुलिस ने किया था। पुलिस के हत्थे गैंग के दो पुरुष और दो महिला सदस्य चढ़े थे। वेस्ट यूपी के झिंझाना जिला शामली से ताल्लुक रखने वाले बावरिया गैंग का सरगना तुलसी एवं उसका साला राजू हाथ नहीं आ सके थे।
आरोपी जीजा साला की धरपकड़ के लिए पुलिस ताबड़-तोड़ दबिश दे रही थी। कोतवाली प्रभारी योगेश देव ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर आरोपी राजू के रानीपुर झाल के पास होने की सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापा माकर आरोपी राजू पुत्र मुन्ना निवासी झिंझाना जिला शामली (यूपी) को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई चेन, जीआरपी हरिद्वार में लूटी गई चेन को बेचकर मिली रकम में से शेष 15 हजार रूपए, एक देसी तमंचा एवं जिंदा कारतूस बरामद हुए। बताया कि गैंग सरगना तुलसी की तलाश की जा रही है।