फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police launched operation, verified 1083, found 122 suspects

Haridwar News: पुलिस ने चलाया अभियान, 1083 का किया सत्यापन, 122 संदिग्ध मिले

Tue, 25 Jun 2024 02:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Police launched operation, verified 1083, found 122 suspects
हरिद्वार। बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के साथ ही बस्तियों में रह रहे संदिग्धों के खिलाफ कप्तान के निर्देश पर जिलेभर में सत्यापन अभियान चलाया गया। ज्वालापुर, रानीपुर, नगर कोतवाली और सिडकुल व श्यामपुर थाना क्षेत्र में 1083 लोगों का सत्यापन किया गया। 122 संदिग्ध लोग मिले, जिन पर पुलिस ने जुर्माने की कार्रवाई की है। साथ ही बिना सत्यापन किरायेदारों रखने वालों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक कांवड़ मेले की सुरक्षा को लेकर बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, कबाड़ियों और घरेलू नौकरों सत्यापन करने के लिए निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सोमवार पुलिस की ओर से डोर टू डोर जाकर अभियान चलाया गया। हरकी पैड़ी, रोड़ीबेलवाला, लालजीवाला, चंडी घाट माजरा, बैरागी कैंप, सीतापुर, सराय, बहादराबाद, टिबड़ी, शिवलोक व आन्नेकी हेतमपुर में अभियान चलाकर 1083 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। 122 व्यक्ति संदिग्ध पाए गए। संदिग्धों का पता तस्दीक करते हुए कुल 9.66 लाख 250 का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि 60 मकान मालिकों के 10-10 हजार के कुल छह लाख के कोर्ट के चालान किए हैं। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि चंडीघाट माजरा में अभियान चलाते हुए सत्यापन न कराने वाले छह लोगों के 10-10 हजार कुल 60 हजार और 25 के 500-500 के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed