{"_id":"62ab6876f8f07405b25e86e9","slug":"police-have-made-tight-security-arrangements-for-juma-namaz-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जुमे की नमाज से पहले पुलिस ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम, जमीन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जुमे की नमाज से पहले पुलिस ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम, जमीन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी होगी निगरानी
Thu, 16 Jun 2022 10:59 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:59 PM IST
सार
एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ मंथन किया। जनपद में जुमे की नमाज के बाद कोई घटना न हो इसके लिए मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस की टीमें निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले जुमे की नमाज पर यूपी समेत देशभर के कई हिस्सों और प्रदेश के रुद्रपुर में बवाल हो गया था। जिसके बाद हरिद्वार में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ज्वालापुर समेत जिले के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई। वहीं सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पुलिस की टीम निगरानी रख रही है। जिले का माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेेश एसएसपी ने दिए है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ मंथन किया। जनपद में जुमे की नमाज के बाद कोई घटना न हो इसके लिए मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं पीएसी की ड्यूूटी भी लगाई गई है। ग्रामीण इलाकों में पूरी निगरानी रखी गई है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करते रहें। लोगों से बातचीत कर इनपुट लेते रहें। पिकेट पर तैनात होने वाले सिपाहियों को और सक्रिय करने की बात कही गई। इसके साथ ही जिले भर में खुफिया विभाग की टीम लगातार भ्रमण पर है। पल-पल की रिपोर्ट जुटाई जा रही है।
विज्ञापन