फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police hands empty in robbery case

डकैती कांड: पुलिस की सात टीमों की ताबड़तोड़ दबिशें

Wed, 08 Dec 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Police hands empty in robbery case
डकैती की घटना को लूट बताकर पल्ला झाड़ने वाली पथरी पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी खाली हैं। पुलिस को डकैती का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सात टीमें बनाई गई हैं। टीमें ताबड़तोड़ दबिशें दी रही हैं। इनमें दो टीमों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पांच टीमों को प्रदेश में लगाया गया है।
विज्ञापन

पथरी थाना क्षेत्र के गांव धनपुर में पशु व्यापारी मासूम व उसके परिजनों को हथियारों की नोक पर बंधक बनाकर बदमाशों ने डकैती डाली थी। डकैती में बदमाश ढाई लाख रुपये की नकदी व पांच लाख के सोने-चांदी के आभूषण ले गए थे। जिसके बाद पुलिस में घटना के बाद हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

खुलासे के लिए एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के आदेश पर पर पुलिस की सात टीम गठित की गई है। जिसके बाद दो टीमें वेस्ट यूपी के कई जिलों में बदमाशों के बारे में सुराग जुटा रही है। सीआईयू की टीम भी घटना के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इसके साथ ही पुलिस संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसएसपी ने बताया कि सात टीम गठित कर घटना के खुलासे के लिए लगाई गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed