{"_id":"d1e074f82aa54fc6d9238199e610f1f2","slug":"police-checking-campaign-launched-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। आतंकवादी से संबंध रखने के आरोप में चार युवकों की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने सुरक्षा का घेरा और भी बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को शहर के सभी चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए पुलिस ने बस और ऑटो चालकों को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को बिना आईडी के अपने वाहन में न बैठने दें। होटल और धर्मशालाओं के प्रबंधकों को भी बिना आईडी के नहीं ठहराने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
मेला आईजी जीएस मर्तोलिया और एसएसपी जगतराम जोशी के निर्देशन में चलाए गए चेकिंग अभियान के अंतर्गत सप्तऋषि, दूधाधारी चौक, चंडीघाट चौक, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार और रानीपुर मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चंडी घाट चौक पर एएसपी त्रिप्ती भट्ट की अगुवाई में चेकिंग के दौरान बस, कार, ऑटो आदि को रुकवाकर सवारियों का सामान की जांच की गई। इंस्पेक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं पाया गया है। इस दौरान सुरक्षा के पुलिस द्वारा बरती जा रही एहतियात के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन