फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   police arrest criminal group

नेपाली जहरखुरान गिरोह को पुलिस ने दबोचा

Sun, 14 Jul 2019 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
police arrest criminal group
नेपाली मूल के लोगों को विश्वास में लेकर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला नेपाली जहर खुरान गैंग शनिवार को हरिद्वार कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 45 हजार रुपये बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन

हरिद्वार कोतवाली में रविंद्र बिष्ट पुत्र राम बहादुर बिष्ट निवासी छतेश्वरी गांव पालीका सत्यान आंचल करनाली नेपाल ने मुकदमा दर्ज कराया था कि वह अपने साथी कृष्ण बहादुर चौधरी के साथ दो जुलाई को नेपाल जाने के लिए रुद्रप्रयाग से लौट रहे थे। पेशे से दिहाड़ी मजदूरों को बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद नेपाल की बस नहीं मिली थी। बस में उनके साथ सवार रहे तीन नेपाली मूल के व्यक्ति शिव घाट पर ले गए थे। उस वक्त एक अन्य युवक वहां मिला था, जिसने खुद को भी नेपाली बताते हुए उन्हें प्रसाद के नाम पर लड्डू दिया था। लड्डू खाने के बाद वह बेहोश हो गए थे और उनके 62 हजार रुपये, मोबाइल फोन लूट लिए गए थे। शिकायत पर हरकत में आई स्थानीय पुलिस ने शनिवार को जहर खुरान गैंग को क्षेत्र से दबोच लिया। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम लक्ष्मण उर्फ कमल पुत्र वीर सिंह, वीरेंद्र पुत्र टीकाराम, चक्रबहादुर पुत्र धन बहादुर और दिल बहादुर पुत्र मोती साही बताया। ये सब नेपाल के रहने वाले हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी नेपाली मूल के लोगों का ही निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed