फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Pneumococcal vaccination also started

कोरोना वैक्सीनेश्न के बीच न्यूमोकोकल टीकाकरण भी शुरू

Fri, 18 Jun 2021 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Pneumococcal vaccination also started
कोरोना वैक्सीनेशन के बीच न्यूमोकोकल टीकाकरण भी जनपद में शुरू हो गया है। शनिवार से सभी सरकारी अस्पतालों में बच्चों को यह टीका अब मुफ्त में लगना शुरू हो जाएगा। टीकाकरण से बच्चे न्यूमोनिया और दिमागी बुखार आदि से बचे रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोशनाबाद में जिलाधिकारी सी रविशंकर ने न्यूूमोकोकल टीकाकरण का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी सी रवि शंकर ने बताया कि बच्चों को यह वैक्सीन लगने से न्यूमोनिया और दिमाग के इंफेक्शन जैसे बुखार आदि से बचाया जा सकेगा। अब यह वैक्सीन नियमित टीकाकरण में शामिल कर दिया गया है। टीके की प्रथम डोज डेढ़ माह, दूसरी डोज साढ़े तीन माह और तीसरी डोज नौ माह में लगाई जानी है। बच्चों को यह डोज शत प्रतिशत लगाने के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थी बच्चों को चिह्नित करके लगवाने के सहयोग करेंगे। सीएमओ डॉ. एसके झा ने जनपदवासियों से बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में टीका लगवाने की अपील की है। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. एचडी शाक्या, जिला प्रतिक्षण अधिकारी डॉ. अजय कुमार, चिकित्साधिकारी रोशनाबाद डॉ. कोमल, डॉ. धीरेंद्र, डॉ. तरुण, डॉ. नलिंद, राजीव चौधरी ऋषि अस्थाना, गुमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed