फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   PM Modi changed common man's thinking about politics: Shaurya

पीएम मोदी ने राजनीति को लेकर बदली आम आदमी की सोच : शौर्य

Wed, 10 Feb 2021 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
PM Modi changed common man's thinking about politics: Shaurya
शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलते भाजपा के सुशासन विभाग के प्रदेश संयोजक शौर? - फोटो : HARIDWAR
भाजपा सुशासन विभाग के प्रदेश संयोजक शौर्य डोभाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को लेकर आम आदमी की सोच को बदला है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों का बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में हर बार होने वाले सत्ता परिवर्तन के मिथक को भी तोड़ेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे और भाजपा के सुशासन विभाग के प्रदेश संयोजक शौर्य डोभाल बुधवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना की। इसके बाद कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद प्राप्त किया। शौर्य डोभाल ने जगजीतपुर स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वंय प्रधान सेवक बताते हुए शासन, प्रशासन और सरकारी कर्मचारियों में सेवा भाव का जागृत किया। भ्रष्टाचार मुक्त सरकार ने लोगों में लोकतंत्र के विश्वास को और अधिक मजबूत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने विकास कार्यों के दम पर विधानसभा चुनावों में लगातार दूसरी बार जीत हासिल करेगी। इस दौरान कार्यालय जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष डा. अंकित आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed