फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Players were honored on Sports Day

Haridwar News: खेल दिवस पर किया खिलाड़ियों को सम्मानित

Fri, 29 Aug 2025 11:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Players were honored on Sports Day
हरिद्वार। मेजर स्व. ध्यानचंद के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस पर योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार में खेल विभाग की ओर से 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं और पावर लिफ्टिंग में भारत का प्रतिनधित्व करने वाली संगीता राणा को स्मृति सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में जनपद हरिद्वार से चयनित बालक और बालिका खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों के पंजीकरण के लिए संसद खेल महोत्सव पोर्टल भी लांच किया। इसमें खिलाड़ियों को एक माह में पंजीकरण किया जाना आवश्यक है। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, डाॅ.नरेश चौधरी, श्यामवीर सैनी, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से विकास खंड भगवानपुर में एथलेटिक्स, खानपुर में क्रॉस कंट्री व बहादराबाद में कबड्डी बालक-बालिका प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस मौके पर प्रभारी जिला युवा कल्याण मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण सोनू कुमार, जितेंद्र कुमार पुंडीर, समीर, धीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------

बास्केटबाल एसोसिएशन ने किया खिलाड़ियों काे सम्मानित
हरिद्वार। जिला बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से शिवडेल पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह किया गया। खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवडेल पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्वामी शरदपुरी ने कहा कि हर साल ये तारीख भारत में सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि, खेलों के प्रति जुनून की नई शुरुआत होती है। जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर ने कहा कि भारत की खेल संस्कृति में अगर किसी खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन से देश को वैश्विक पहचान दिलाई है तो वह नाम है मेजर ध्यानचंद का है। इस मौके पर उत्तराखंड बास्केटबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार बंसल, विनीत मिश्रा, विपिन मलिक मनोरम शर्मा, नरेश, शुभम चौधरी, अंजली सिंह, प्रियंका चौधरी, आरती खुराना, अनुराधा शर्मा, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------

मिल्खा सिंह हाउस ने ट्रॉफी पर किया कब्जा
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान की जन्म जयंती पर मिल्खा सिंह हाउस, केडी सिंह बाबू हाउस, ध्यान चन्द हाउस, बलबीर सिंह सीनियर हाउस एवं अजीतपाल सिंह हाउस के बीच कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। केडी हाउस और मिल्खा सिंह हाउस के बीच खेला गया।
मिल्खा सिंह हाउस 28-11 के अंतर से विजयी रहा। दूसरा मुकाबला अजीतपाल हाउस और ध्यान चंद हाउस के बीच खेला गया। अजीतपाल हाउस 11-7 से विजयी रहा है। तीसरा मुकाबला बलबीर सिंह हाउस व अजीतपाल सिंह हाउस के मध्य खेला गया। अजीतपाल हाउस 23-03 से विजयी रहा। फाइनल मुकाबला मिल्खा सिंह व अजीतपाल हाउस के बीच हुआ। मिल्खा सिंह हाउस ने अजीतपाल हाउस को 33-26 के अंतर से परास्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed