{"_id":"62cb0e27191d9a4f08640f5c","slug":"playboy-job-posters-put-up-in-dharmanagri-haridwar-news-drn41685382","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में लगाए गए प्लेबॉय की जॉब के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में लगाए गए प्लेबॉय की जॉब के पोस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगारों को ठगी का शिकार बनाने के लिए अब ठगों ने नया तरीका इजाद किया है। ठगों ने कम समय में ज्यादा कमाने का लालच देने वाले प्लेबॉय के पोस्टर जगह-जगह लगा दिए हैं। इस तरह के पोस्टर लगाए जाने के बाद धर्मनगरी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
कोरोना काल के बाद से ठग लोगों को ठगने का नए तरीके अपना रहे हैं। अब नया मामला बेरोजगार युवाओं को प्लेबॉय की जॉब करके कुछ ही घंटों में पांच से दस हजार रुपये कमाने का आया है। धर्मनगरी में पिछले दो दिनों से सार्वजनिक जगहों रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, बिजली के खंभों पर प्लेबॉय की जॉब के पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में युवाओं को पहले तो लालच देकर उनका रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर पैसा लिया जाता है। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है।
धर्मनगरी की मर्यादा को धूमिल करने वाले इन पोस्टरों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शहर में बनी हुई है। जिसके बाद रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत से मुलाकात कर पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। विभाग संयोजक नवीन तेश्वर ने कहा कि हरिद्वार बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शिव मूर्ति से लेकर वाल्मीकि चौक तक पहले ही धर्मनगरी में वैश्यावृत्ति का काम बड़े पैमाने पर चलता है।
विज्ञापन
अब इन पोस्टरों ने छवि को बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार की छवि इस तरह से खराब हो रही है। हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के मन में हरिद्वार के प्रति आस्था खत्म होती जा रही है। इस दौरान जिला गोरक्षा प्रमुख अमित मुल्तानिया, कनखल प्रखंड अध्यक्ष कपिल विश्नोई, हिमांशु राजपूत, अंगद सक्सेना, साजन बजरंगी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रात में लगाए जा रहे पोस्टर
हरिद्वार। प्लेबॉय की जॉब के यह पोस्टर रात में लगाए जा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अब इन जगहों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी चेक कर ही है। जिससे पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की जा सके।
इस तरह के नौकरी वाले पोस्टर फर्जी होते हैं। इसलिए युवा इसको लेकर पूरा ध्यान रखेें। किसी के बहकावे में आकर कोई रुपया ना लगाएं। यदि किसी के साथ कोई धोखाधड़ी हुई है तो उसकी शिकायत करें। पुलिस कार्रवाई करेगी।
- स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी सिटी हरिद्वार