फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Pitt tightens grip under NDPS Act, history-sheeter arrested

Haridwar News: पिट एनडीपीएस एक्ट में कसा शिकंजा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 04:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Pitt tightens grip under NDPS Act, history-sheeter arrested
हरिद्वार। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने पिट एनडीपीएस एक्ट में शिकंजा कसते हुए हिस्ट्रीशीटर अनित पाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी में लिप्त था। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पिट एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई शुरू की गई है। जिले में तीन से ज्यादा कार्रवाई हो चुकी है। एसएसपी ने बताया कि गृह विभाग उत्तराखंड की ओर से जारी आदेश के क्रम में सिडकुल पुलिस को हिस्ट्रीशीटर अनित पाल निवासी ग्राम मानकपुर आदमपुर, थाना झबरेड़ा हाल गणपति विहार रावली महदूद के खिलाफ पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी से जुड़े मामलों में सक्रिय रहा है। जनपद में नशा कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed