{"_id":"58c424384f1c1bdf18dc4503","slug":"phukan-shahzad-supporters-stone-pelting","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुरकान-शहजाद समर्थकों में पथराव, मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुरकान-शहजाद समर्थकों में पथराव, मारपीट
अमर उजाला हरिद्वार
Updated Sat, 11 Mar 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद क्षेत्र के गांव रतनपुर में विजयी जुलूस निकाल रहे पिरान कलियर से जीते फुरकान अहमद और पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद के समर्थकों में जमकर पथराव हुआ। कई राउंड हवाई फायर होने की भी बात उड़ती रही। पथराव में करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर ग्रामीणों को खदेड़ा। पिरान कलियर सीट से दूसरी बार चुनाव जीतने वाले कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद के समर्थक गांव रतनपुर में विजयी जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान एकत्र हुए चुनाव हारे पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद के समर्थकों से उनका आमना सामना हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तू तू मैं मैं के बाद मारपीट हो गई। मारपीट होते ही भगदड़ की स्थिति बन गई और पथराव शुरु हो गया। पथराव में कई ग्रामीण चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर एसओ मणिभूषण श्रीवास्तव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकार कर ग्रामीणों की भीड़ को खदेड़ा। पथराव में कई ग्रामीण घायल हुए है। एसओ ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है। पथराव में करीब एक दर्जन ग्रामीण घायल हुए है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।