{"_id":"610588a48ebc3eb9f9287933","slug":"pharmaceutical-company-s-formula-stolen-case-filed-haridwar-news-drn386149831","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा कंपनी का फार्मूला चोरी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा कंपनी का फार्मूला चोरी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल स्थित दवा कंपनी की दवाई निर्माण की गोपनीय जानकारी एवं निर्माण का फार्मूला, दवा बनाने का स्टैंडर्ड टेस्टिंग प्रोसीजर दूसरी कंपनी को जानकारी देने का मामला सामने आया है। कंपनी के मानव संसाधन विभाग की डिप्टी मैनेजर दिव्या सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला के मुताबिक दिव्या सिंह कंपनी के प्लाट नंबर 13, सेक्टर 6 ए में मानव संसाधन विभाग में डिप्टी मैनेजर हैं। दिव्या सिंह ने कहा कि 21 जुलाई को रात्रि लगभग 10.40 से 11.40 बजे के मध्य कंपनी के कंप्यूटर सिस्टम से दवाई निर्माण की गोपनीय जानकारी एवं दवा निर्माण का फार्मूला, दवा बनाने का स्टैंडर्ड टेस्टिंग प्रोसीजर को अनाधिकृत रूप से कंपनी के बाहर किसी अन्य कंपनी को भेजा गया, जिससे कंपनी को अपूरणीय क्षति हुई है। उपरोक्त घटना के वक्त कर्मचारी अभिषेक चौधरी निवासी बिटवडा जिला मुजफ्फरनगर कंप्यूटर वाले कमरे में मौजूद था। अन्य कर्मचारी प्रमोद कुमार निवासी बरका अलीगढ़, विवेक बहादुर निवासी कल्याणी देवी सिविल लाइंस उन्नाव, विशाल सक्सेना निवासी शिवालिक नगर भेल हरिद्वार, हिमांशु पाल निवासी मैनपुरी, अभिषेक कुमार निवासी शिव मंदिर हरिद्वार और दीपक कुमार निवासी उमरी बिजनौर ड्यूटी पर मौजूद थे। दिव्या सिंह ने कहा कि कंप्यूटर का पासवर्ड और लागिंग आईडी की जानकारी विशाल सक्सेना निवासी शिवालिक नगर भेल हरिद्वार एवं अभिषेक कुमार निवासी शिव मंदिर शिवालिक नगर हरिद्वार के पास ही रहता है। दिव्या की शिकायत पर पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।