फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Petrol-diesel theft from Bharat Petroleum tankers caught in Chidiyapur

Haridwar News: चिड़ियापुर में भारत पेट्रोलियम के टैंकरों से पेट्रोल-डीजल चोरी का खेल पकड़ा

Tue, 22 Oct 2024 05:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Petrol-diesel theft from Bharat Petroleum tankers caught in Chidiyapur
I
विज्ञापन

II- दो टैंकरों में से एक के ड्राइवर समेत आठ फरार
I
I

I
I- मौके पर एक ड्राइवर व क्लीनर पकड़ा
I
I- पूति अधिकारी ने दी पुलिस को तहरीर
I
I

I
Iडिप्टी कलेक्टर ने बॉर्डर पर पकड़ा तेल चोरी का खेल
I
Iडीएम कर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर मनीष सिंह की ओर से चिड़ियापुर बॉर्डर पर तेल की चोरी का खेल पकड़ लिया गया। मौके पर एक ड्राइवर व क्लीनर को दबोचा गया है, जबकि एक टैंकर के ड्राइवर समेत आठ फरार हो गए। मामले में पकड़े गए क्लीनर और ड्राइवर सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।I
Iसोमवार को जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को सूचना मिली कि चिड़ियापुर के पास निर्माणाधीन अंडर बाइपास के नजदीक लंबे समय से अवैध गतिविधियों का संचालन हो रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल डिप्टी कलेक्टर मनीष सिंह को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

I
I
I
Iडिप्टी कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई को अंजाम देने के लिए बताई गई लोकेशन पर पहुंचकर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेट के टैंकर्स से लंबे समय चल रही तेल चोरी करते हुए 2 व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ा, जबकि लगभग 8 व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति कलम सिंह रावत और कमल सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iछापेमारी के दौरान और मुखबिर की सूचना के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि वर्षों से इस क्षेत्र में तेल चोरी की कालाबाजारी चल रही है। प्रत्येक दिन नजीबाबाद से निकल कर लालढांग स्थित डिपो को जाते समय तेल चोरी करते थे। मौके से भारत पेट्रोलियम के दो टैंकर और 6 मोटरसाइकिल, तेल चोरी करने का सामान, तेल के ड्रम बरामद हुए हैं। पकड़े गए व्यक्तियों और समान पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
I
I
I
Iबताया गया कि दो टैंकरों में से एक में से 25 लीटर पेट्रोल डिप्टी कलेक्टर के पहुंचने तक निकाल लिया गया था। इस टैंकर में कुल नौ हजार लीटर तेल भरा हुआ था, जो तीन-तीन हजार लीटर के तीन चैंबरों में भरा था। इसमें तीन हजार लीटर डीजल और छह हजार पेट्रोल था। जबकि एक टैंकर में से तेल चोरी नहीं किया गया था, लेकिन उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया। क्लीनर को मौके पर पकड़ लिया गया। जिस टैंकर से तेल चोरी किया गया, उसका ड्राइवर पकड़ लिया गया। क्लीनर उस पर नहीं था। बहादराबाद क्षेत्र के खाद्य आपूर्ति अधिकारी रवि सनवाल की ओर से मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसमें चालक कलम सिंह अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग व क्लीनर कमल इसरपुर नजीजाबाबाद उत्तर प्रदेश व दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश पर हुए तेल चोरी के धंधे का खुलासा होने से तेल माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
I
I-------------
I
I
I
Iश्यामपुर पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में
I
Iलंबे समय से चल रहे तेल चोरी के खेल पकड़े जाने के बाद श्यामपुर पुलिस की कार्यशैली भी संदेह के घेरे में आ गई है। आखिर तेल चोरी होने का पता पुलिस को क्यों नहीं चल सका। लगातार पुलिस के गश्त करने के साथ ही सक्रिय रहने का दावा करती है। मगर दिनदहाड़े तेल चोरी होता रहा और पुलिस बेखबर रही।

I
I----------------------
I
I
I
Iदोनों टैंकरों का तेल किया जब्त
I
I
I
Iआपूर्ति विभाग की ओर से दोनों टैंकरों का तेल जब्त कर लिया गया है। इसमें सात हजार लीटर डीजल व 18 हजार लीटर पेट्रोल है। कब्जे में लिया गया तेल डिपो की सुपुदर्गी में दे दिया गया है। टैंकरों से तेल चोरी करने के उपकरण भी विभाग ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article