फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   People sick due to heat, long queue in hospital

गर्मी की मार से लोग बीमार, अस्पताल में लंबी कतार

Mon, 13 Jun 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
People sick due to heat, long queue in hospital
भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से डायरिया और बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुला तो ओपीडी 350 के पार पहुंच गई। जबकि पिछले दिनों में ओपीडी में करीब दो सौ मरीज ही पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी और फिर रविवार के चलते जिला अस्पताल सामान्य मरीजों के लिए बंद था। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने शुरू हो गए। ओपीडी का पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सकों को दिखाने तक मरीजों को घंटों भीषण गर्मी में लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। लाइन में घंटों खड़े रहने के बाद मरीज जब थक गए तो पास में बैंचों पर बैठ गए। मरीजों के साथ आए तीमारदार को लाइन में खड़ा होना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल में फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में सर्वाधिक भीड़ रही। अधिकतर मरीज डायरिया और बुखार से पीड़ित थे। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं शामिल थीं। हालांकि, हड्डी रोग विशेषज्ञ और दूसरे चिकित्सकों की ओपीडी में मरीजों की संख्या कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10.15 बजे
जिला अस्पताल परिसर में काउंटर पर पर्चा बनवाने वाले मरीजों की लंबी कतारें लगी नजर आई। काउंटर पर महिला और पुरुषों की तीन लाइनें लगी थी। अधिकांश मरीज पीछे लाइन में लगे हुए धूप में तप रहे थे।
सुबह 10.45 बजे
फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन की ओपीडी के बाहर सबसे लंबी लाइन नजर आई। यहां मरीज धूप में ही लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। कुछ मरीज थकने के बाद साइड में जाकर बैठ गए। एक तरफ बीमारी तो दूसरी तरफ गर्मी से मरीज परेशान नजर आ रहे थे।
सुबह 11.30 बजे
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेंद्र जंगपांगी की ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ नजर आई। ओपीडी के बाहर खड़े होने के साथ ही अंदर भी काफी लोग अपने बच्चों को दिखा रहे थे। 50 फीसदी बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित थे।
14 दिन बाद लौटे बाल रोग विशेषज्ञ
महिला जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप निगम सोमवार को विभागीय प्रशिक्षण के बाद ड्यूटी पर लौट आए। जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली। वह 30 मई को विभागीय प्रशिक्षण लेने के लिए गए थे।

गर्मी के कारण उल्टी, दस्त की शिकायत बढ़ रही है। ओपीडी में हर रोज इसी तरह के मरीज सबसे अधिक पहुंच रहे हैं। गर्मी और लू को देखते हुए कुछ विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
- डॉ. सीपी त्रिपाठी, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed