फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   People reached 56 places in 14 areas to listen to PM

14 विधानसभा में 56 जगहों पर मोदी को सुनने उमड़ी भीड़

Mon, 07 Feb 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
People reached 56 places in 14 areas to listen to PM
हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की विजय संकल्प वर्चुअल सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों में 56 स्थानों पर कार्यक्रम हुआ। लक्सर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने वर्चुअली जनता को संबोधित किया।
विज्ञापन

हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में ऋषिकुल मैदान, स्वामीनारायण आश्रम भूपतवाला, गौतम फार्म कनखल और नेहरू युवा केंद्र में मोदी को सुनने के लिए उत्साह दिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2017 में जब हरिद्वार की जनता ने बड़े जनादेश के साथ भाजपा को चुना था तो प्रदेश में काफी चुनौतियां थीं, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने पांच वर्षों में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास किया। आज प्रदेश में सड़क, हवाई और रेल कनेक्टिविटी का कार्य जोरों से चल रहा है। ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। वहां से अपराधी छुपे छुपे भाग रहे हैं। अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आती है तो उन अपराधियों को यहां शरण मिलेगी और स्वागत भी किया जाएगा। निर्णय जनता को करना है, उनको कैसी सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। एक बार फिर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जनता का आशीर्वाद चाहिए। इस दौरान भाजपा महामंत्री विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा, वीरेंद्र तिवारी, मयंक गुप्ता, मुकेश कौशिक, अनु कक्कड़, हरजीत सिंह, पार्षद ललित रावत, राजेश शर्मा, अनिरुद्ध भाटी, सचिन बेनीवाल, मोनिका मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed