{"_id":"67fff8d9124702f6160ecf8d","slug":"people-faced-problems-for-seven-hours-due-to-power-cuts-in-summer-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-131619-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गर्मी में बिजली कटौती से सात घंटे तक लोगों ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गर्मी में बिजली कटौती से सात घंटे तक लोगों ने झेली परेशानी
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में बिजली कटौती का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को भी कई इलाकों में करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रखी गई। बिजली के गुल होते ही जलापूर्ति भी बाधित हो गई। ऐसे में लोगों को गर्मी में दिक्कतें झेलनी पड़ी। ऐसे में लोगों में ऊर्जा निगम के प्रति रोष पनप रहा है।
बुधवार की सुबह करीब 10 बजे मोहल्ला मैदानियान, घोसियान, अहबाबनगर, मंडी का कुआ, कैथवाड़ा, तेलियान, चाकलान, लक्कड़हारान, धीरवाली, कोटरावान सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद नलों में आ रहा पानी भी बंद हो गया। दोपहर होते-होते बिजली और पानी की अपूर्ति ठप रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती चली गई। लोग गर्मी में बेहाल हो गए। इसके साथ ही प्रतिष्ठानों पर भी कामकाज प्रभावित रहे। घरों में होने वाले रोजमर्रा के काम भी नहीं हो पाए। बिजली कटौती का ये सिलसिला पिछले कई दिनों से लगातार चल रहा है।
स्थानीय निवासी मोइन, समीर, सुनील कुमार, लक्ष्य, प्रीत कुमार, कासिफ, आशु ने बताया कि गर्मी शुरु होते ही बिजली कटौती का खेल भी शुरू कर दिया गया है। सुबह से लेकर शाम तक बिजली कटौती की जा रही है, जिससे भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। बिजली के साथ-साथ पानी भी नलों में आना बंद हो जाता है। ऐसे में बड़ी परेशानी गर्मी में खड़ी हो रही है। उधर, ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी का कहना है कि मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन लिया जाता है।