फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   People are practicing yoga in 300 villages and towns

Haridwar News: 300 गांवों और कस्बों में लोग कर रहे योगाभ्यास

Tue, 06 May 2025 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
People are practicing yoga in 300 villages and towns
हरिद्वार। जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए एक मई से 29 मई तक जिले के 300 से अधिक गांवों और कस्बों में योग अभ्यास और जनजागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में हर उम्र और वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. स्वास्तिक सुरेश ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है जो तन, मन और आत्मा को संतुलित करती है। हरिद्वार जिले में गांव-गांव तक योग को पहुंचाकर हम लोगों को स्वास्थ्य के साथ आत्मबल भी दे रहे हैं। यह देखकर गर्व होता है कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब लोग योग को अपनाने लगे हैं। आयुष विभाग का उद्देश्य है कि हर नागरिक स्वस्थ और सशक्त बने, और योग इस दिशा में सबसे प्रभावी साधन है। डाॅ. अवनीश उपाध्याय ने बताया कि इन कार्यक्रमों के जरिए हम लोगों को न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बना रहे हैं। हर गांव में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी ने इस अभियान को और भी प्रभावी बना दिया है। शिविरों का संचालन डाॅ. अशोक तिवारी, डाॅ. धनेंद्र वशिष्ठ, डाॅ. मोनिका प्रभाकर, डाॅ. दीक्षा शर्मा, डाॅ. मनीषा चौहान, डाॅ. सोरमी सोनकर, डाॅ. विरेंद्र सिंह रावत, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. आरती पाठक, डाॅ. भाष्कर आनंद शर्मा, डाॅ. योगेंद्र जैस्वाण, डाॅ. विकास दुबे, डा. मनीष गुप्ता, डाॅ. विजेंद्र कुशवाह आदि कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed