फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   PCS preliminary exam on 14th July, 1.5 lakh candidates will appear

Haridwar News: पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 14 जुलाई को, डेढ़ लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

Fri, 21 Jun 2024 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
PCS preliminary exam on 14th July, 1.5 lakh candidates will appear
हरिद्वार। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 14 जुलाई को प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कराई जाएगी। परीक्षा में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारभिंक (पीसीएस) परीक्षा-2024 के तहत प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 14 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा को दो सत्रों में प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक उत्तराखंड राज्य के 13 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश के 189 पीसीएस के पदों के लिए करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों की ओर से किए गए आवेदनों को स्वीकार किया गया है। परीक्षा के लिए आयोग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि जिन दिव्यांग अभ्यर्थी की ओर से ऑनलाइन आवेदन पत्र में स्वयं श्रुतलेखक लाने का दावा किया गया है, वह किए गए दावे के आधार पर श्रुतलेखक की शैक्षिक योग्यता संबंधी अंक-तालिका, प्रमाण-पत्र किसी भी माध्यम से आयोग कार्यालय में 28 जून तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके बाद श्रुतलेखक उपलब्ध कराए जाने से संबंधित किसी भी दिव्यांग अभ्यर्थी के प्रत्यावेदन पर आयोग की ओर से विचार नहीं किया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए लोक सेवा आयोग की वेबसाइट में देखकर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed