{"_id":"58766ec04f1c1b7840ba7d2e","slug":"patanjali-yogpeeth-solicited-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि योगपीठ ने मांगा 15 दिन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि योगपीठ ने मांगा 15 दिन का समय
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिछले महीने खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े मामलों में अपर जिला अधिकारी कोर्ट द्वारा लगाए गए जुर्माने संबंधी आदेश के खिलाफ अपील में जाने के लिए पतंजलि योगपीठ की ओर से 15 दिन का समय मांगा गया है। इस संबंध में न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है।
एडीएम कोर्ट ने विगत एक दिसंबर को मिथ्या छाप (मिस ब्रांडिंग) एवं भ्रामक प्रचार के पांच मामलों में दोषी पाए जाने पर पतंजलि योगपीठ की पांच उत्पादन यूनिटों पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। पतंजलि को जुर्माने की यह धनराशि एक महीने के भीतर जमा करने के आदेश दिए गए थे। अब पतंजलि की ओर से इस बारे में आगे की कार्रवाई से बचने के लिए एडीएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर निर्णय का अनुपालन की अवधि तीन दिन तक बढ़ाने का आग्रह किया गया है। ताकि वे इस कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील में जा सके। एडीएम न्यायालय में प्रार्थनापत्र को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया है।